ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ापिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा की जीत पर रानीखेत में झूमे पार्टी कार्यकर्ता

पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा की जीत पर रानीखेत में झूमे पार्टी कार्यकर्ता

रानीखेत। गुरवार को संपन्न पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी चंद्रा पंत की जीत पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता शाम नगर के सुभाष चौक में एकत्र हुए...

पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा की जीत पर रानीखेत में झूमे पार्टी कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 28 Nov 2019 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरवार को संपन्न पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी चंद्रा पंत की जीत पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता शाम नगर के सुभाष चौक में एकत्र हुए और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। मौके पर आयोजित संक्षिप्त सभा में वक्ताओं ने कहा कि चंद्रा पंत को शानदार विजय दिलाकर पिथौरागढ़ की जनता ने दिवंगत प्रकाश पंत के विकास के सपनों पर मुहर लगाई है। नवनिर्वाचित विधायक चंद्रा पंत की जीत के बाद अब विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जसवाल, नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी, महामंत्री ललित मेहरा, उपाध्यक्ष खजान जोशी, जिला उपाध्यक्ष चंदन भगत, दर्शन बिष्ट, रामेश्वर गोयल, मदन कुवार्बी, सफाई आयोग के सदस्य विनोद भार्गव, जिला मंत्री आनंद डंगवाल, संजय पंत, दीपक बिनवाल, जगदीश अग्रवाल, हर्षवर्धन पंत, सभासद विनोद चंद्र, विमल भट्ट, शौकत अली, शाकिर हुसैन, अजय चौहान, शंकर दत्त बुधोड़ी, सुनीता डावर, अनु सोनगर, दीप्ति बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें