ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ायॅलो हाउस ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया यॅलो हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया।

यॅलो हाउस ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया यॅलो हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया।

अशोका हॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल का वार्षिक क्रीड़ा समारोह जारी है। दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न वर्गों की कई खेल स्पर्धाएं संपन्न कराई गईं। प्रतियोगिताओं के दौरान सभी सदनों में यॅलो हाउस ने...

यॅलो हाउस ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया
यॅलो हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया।
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 16 Nov 2018 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

अशोका हॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल का वार्षिक क्रीड़ा समारोह जारी है। दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न वर्गों की कई खेल स्पर्धाएं संपन्न कराई गईं। प्रतियोगिताओं के दौरान सभी सदनों में यॅलो हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया।

वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएफएस ऑफिसर एवं लेखक एचवी मनराल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगिता में भागीदारी करने पर शुभकामनाएं दी। इसके बाद रेड हाउस, यॅलो व ग्रीन हाउस तीनों सदनों की छात्राओं ने अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व कर मार्चपास्ट का आयोजन किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी सदनों में यॅलो हाउस की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियन ट्राफी अपने नाम की। इस दौरान आठ सौ मीटर सीनियर वर्ग यॅलो हाउस की महविश आनंद, जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस की जसमीत कौर, छह सौ मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस की महिका खंडेलवाल, दो सौ मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में यॅलो हाउस की नैजरीन रौज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ मुख्य अतिथि मनराल, डायरेक्टर पीएस चीमा जीडी बिरला प्रधानाचार्य आसिम अली ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें