सीडीओ के आश्वासन पर भी नहीं माने सदस्य
चौखुटिया में दस क्षेपं सदस्यों का भेदभाव का आरोप चौखुटिया में दस क्षेपं सदस्यों का भेदभाव का आरोप चौखुटिया में दस क्षेपं सदस्यों का भेदभाव का आरोप
चौखुटिया, संवाददाता। काम नहीं मिलने और भेदभाव के आरोप को लेकर गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीडीओ से वार्ता हुई। सीडीओ के आश्वासन के बाद भी सदस्य नहीं माने। निदान होने तक आंदोलन के निर्णय पर अडिग रहने की चेतावनी दी। ब्लॉक में दस क्षेत्र पंचायत सदस्यों का काम नहीं मिलने व भेदभाव व्यवहार के आरोप के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सीडीओ राज जी शरण शर्मा के बुलाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अल्मोड़ा पहुंचे। सीडीओ व जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ वार्ता की, लेकिन काफी देर तक वार्ता चलने के बाद भी सहमति नहीं बन सकी।
सीडीओ ने समय रहते समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि जब तक उनकी मुख्य समस्याओं का समाधान नहीं होगा, वह अपने निर्णय पर अडिग रहेंगे। कहा कि 18 मई से ब्लॉक कार्यालय की आगे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। यहां हीरा सिंह बिष्ट, महेश लाल वर्मा, हेमलता, उमाशंकर, भगवत रावत, कविता नेगी, रेखा देवी, पिंकी आर्या, आशा देवी, नरेंद्र सिंह रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


