नपं सीट अनारक्षित करने पर जताई नाराजगी
भिकियासैंण नगर पंचायत में अनुसूचित जाति महिला सीट को अनारक्षित करने पर शिल्पकार सेवा समिति ने नाराजगी जताई है। समिति के सदस्यों का कहना है कि यह भाजपा सरकार की सोची समझी चाल है। अध्यक्ष पद के लिए...

नगर पंचायत भिकियासैंण अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जाति की महिला सीट को बदल कर अनारक्षित किए जाने पर शिल्पकार सेवा समिति ने नाराजगी जताई है। शिल्पकार भवन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा यह भाजपा सरकार की सोची समझी चाल बताया है। कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग महिला के लिए आरक्षण था। साथ ही भाजपा पर्यवेक्षक ने भाजपा उम्मीदवारों की रायशुमारी कर प्रदेश संगठन को चार नाम भेज दिए थे। दूसरे ही दिन आपत्ति निस्तारण का फरमान जारी कर अध्यक्ष पद को अनुसूचित वर्ग से हटाकर अनारक्षित कर दिया। जो अन्याय है। यहां शिल्पकार सेवा समिति के संरक्षक भगीरथ चौधरी, अध्यक्ष धनी राम टम्टा, एसआर चन्द्रा, रमेश चौधरी, बंशीधर आर्या, मोहन राम, गोपाल राम, वसंत चौधरी, हरीश चन्द्र, रमेश राम, चन्द्र प्रकाश, नीमा देवी, चम्पा देवी, पुष्पा चौधरी, राधा देवी,ज्योतिका, कृपाल चंद्र आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।