ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाप्रेम विद्यालय ताड़ीखेत में युवा संसद संवाद का आयोजन

प्रेम विद्यालय ताड़ीखेत में युवा संसद संवाद का आयोजन

प्रेम विद्यालय राइंका ताड़ीखेत में नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा की ओर से पड़ोस युवा संसद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान...

प्रेम विद्यालय ताड़ीखेत में युवा संसद संवाद का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 16 Nov 2018 05:38 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रेम विद्यालय राइंका ताड़ीखेत में नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा की ओर से पड़ोस युवा संसद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

एसएसपी के निर्देशों पर विद्यालय में युवा संसद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नेहरू युवा केंद्र के पूर्व स्वंय सेवक एवं कार्यक्रम संयोजक महिपाल जोशी ने छात्रों को नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। इसके साथ छात्रों को सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य आरएल टम्टा ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने सहित युवाओं को सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 'राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका व योगदान' विषय में मनोज तिवारी पहले, अजय बिष्ट दूसरे और रोशन प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे। 'नशा' विषय पर यश पांडे पहले, निर्मल पांडे दूसरे और दिव्य प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। 'बेरोजगारी एक समस्या' विषय पर पीयूष पपनै प्रथम, मनोहर सिंह मेहर द्वितीय और दीपक बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह परगाई ने किया। निर्णायक की भूमिका में नवीन चंद्र कोहली व बालम सिंह बिष्ट रहे। इस अवसर पर नवीन पांडे, भुवन, यश यादव, ममता चौधरी, चंद्र प्रकाश, रमेश चंद्र पपनै आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें