ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ासातवें दिन भी जाम रहे 108 के पहिएं

सातवें दिन भी जाम रहे 108 के पहिएं

नगर में आपात सेवाओं 108 एवं खुशियों की सवारी की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। इस दौरान आपात सेवाओं का संचालन ठप पड़ा रहा। पुरानी कंपनी से करार मंगलवार को खत्म हो गया है। जिसके चलते यहां के...

सातवें दिन भी जाम रहे 108 के पहिएं
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 30 Apr 2019 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में आपात सेवाओं 108 एवं खुशियों की सवारी की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। इस दौरान आपात सेवाओं का संचालन ठप पड़ा रहा। पुरानी कंपनी से करार मंगलवार को खत्म हो गया है। जिसके चलते यहां के कर्मचारियों ने दून में हड़ताल शुरू कर दी है। आपात सेवाओं के संचालन ठप रहने से सातवें दिन भी नगर में 108 एवं खुशियों की सवारियों के पहिएं जाम रहे। कंपनी से करार खत्म होने के साथ यहां आपात सेवाओं में कार्यरत सभी कर्मचारी देहरादून हड़ताल में गए हुए है। सेवाओं के ठप होने से रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि, वह लंबे समय से सेवाएं देते आ रहें हैं। इसके बाद भी उनके साथ अन्याय हुआ। फार्मेसिस्ट दर्शन भंडारी ने बताया कि, रानीखेत आपात सेवाओं में कार्यरत सभी आठ कर्मचारी देहरादून में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। नगर में आपात सेवाओं में पांच चालक कमलेश कुमार, अनिल कुमार, पुष्कर सिंह, आनंद रावत, आनंद फर्त्याल, फार्मेसिस्ट चंद्र मोहन, नरेंद्र जलाल, दर्शन भंडारी राजधानी कार्यरत थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें