ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ारानीखेत में एक पेट्रोल पंप छह माह से बंद होने से तेल की समस्या

रानीखेत में एक पेट्रोल पंप छह माह से बंद होने से तेल की समस्या

नगर का एक पेट्रोल पंप पिछले छह माह से बंद पड़ा होने से शहर में तेल का संकट बना हुआ है। दूसरे एकमात्र पेट्रोल पंप में तेल भराने के लिए दिन भर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। दिवाली में तेल की समस्या और...

रानीखेत में एक पेट्रोल पंप छह माह से बंद होने से तेल की समस्या
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 09 Nov 2018 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर का एक पेट्रोल पंप पिछले छह माह से बंद पड़ा होने से शहर में तेल का संकट बना हुआ है। दूसरे एकमात्र पेट्रोल पंप में तेल भराने के लिए दिन भर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। दिवाली में तेल की समस्या और अधिक गहरा गई है। इस बीच बड़ी संख्या में दिवाली मनाने पहुंचे प्रवासियों व सैलानियों को वाहनों में तेल भराने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर व्यापार मंडल ने कई बार मांग के बावजूद तेल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। नगर का एक पेट्रोल पंप पिछले छह माह से बंद पड़ा है। पंप स्वामी की मृत्यु के बाद स्वामित्व को लेकर पारिवारिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। पंप बंद होने से नगर में पेट्रोल, डीजल की भारी समस्या बनी हुई है। दूसरे एकमात्र पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए वाहन चालकों को घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। वाहनों का जमघट लगने से कई बार केएमओ स्टेशन में जाम की भी स्थिति पैदा हो जाती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवतं सिंह नेगी ने कहा कि एक पेट्रोल पंप के बंद होने के कारण आपूर्ति ठप होने से नगर में लंबे समय से पेट्रोल, डीजल की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नियंत्रित है, इनकी आपूर्ति ठप होना अधिनियम के प्रावधानों का भी उल्लंघन है। प्रशासन से तेल वितरण वितरण की व्यवस्था सुचारू करने की गुहार कई बार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें