ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा जिले में तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

अल्मोड़ा जिले में तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद में नामांकन के पहले दिन शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं भरा गया जबकि सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के लिए विवेकानंदपुरी...

अल्मोड़ा जिले में तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 20 Oct 2018 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद में नामांकन के पहले दिन शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं भरा गया जबकि सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के लिए विवेकानंदपुरी वार्ड से दीप चंद्र जोशी व रामशिला वार्ड से तरन्नुम ने नामांकन पर्चा भरा। नामांकन पर्चों के बिक्री के चौथे दिन शनिवार को अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी व सदस्य पद के लिए 13 नामांकन पर्चे खरीदे गए।

अध्यक्ष पद पर आशीष जोशी ने नामांकन पर्चा खरीदा। वहीं सदस्य पद के लिए विवेकानंदपुरी वार्ड में 4, नंदा देवी वार्ड में 2, मुरली मनोहर वार्ड में 2, सेलाखोला वार्ड में 2 जबकि रैलापाली, दुगालखोला व एनटीडी वार्ड में एक-एक नामांकन पर्चा बिका। वहीं पालिका परिसीमन के बाद पहली बार रैलापाली व दुगालखोला वार्डो में चुनाव हो रहा है। शनिवार को महिला आरक्षित रैलापाली वा दुगालखोला में एक एक नामांकन पर्चा बिका। शनिवार तक अध्यक्ष पद में कुल छह प्रत्याशियों ने व सदस्य पद पर 36 लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा है। फोटो। 21एएलएम11परिचय। रामशिला वार्ड से नामांकन पत्र भरती प्रत्याशीफोटो। 21एएलएम12परिचय। विवेकानंदपुरी वार्ड से नामांकन पत्र भरता प्रत्याशीसदस्य पद के लिए इन लोगों ने खरीदे नामांकन पर्चेशैलेन्द्र कुमार - विवेकानंदपुरी वार्ड(सामान्य सीट)विजय प्रसाद - विवेकानंदपुरी वार्ड(सामान्य सीट)बसन्ती जोशी - रैलापाली वार्ड(महिला सीट)हेम चंद्र तिवारी - विवेकानंदपुरी वार्ड(सामान्य सीट)भूपाल सिंह मनराल - नन्दा देवी वार्ड(सामान्य सीट)सरिता टम्टा - मुरली मनोहर वार्ड(अनुसूचित जाति महिला )शशि टम्टा - मुरली मनोहर वार्ड(अनुसूचित जाति महिला )चन्द्रा जोशी - सेलाखोला वार्ड(महिला सीट)सौरव वर्मा - एनटीडी वार्ड(सामान्य सीट)हिमांशु जोशी - विवेकानंदपुरी वार्ड(सामान्य सीट)रमेश चंद्र मेर - नंदा देवी वार्ड (सामान्य सीट)पार्वती गोस्वामी - दुगालखोला वार्ड(महिला सीट)दीपा साह - सेलाखोला वार्ड(महिला सीट) पर पर्चे खरीदे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें