ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाभिकियासैंण पहुंचने पर नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रौतेला का स्वागत

भिकियासैंण पहुंचने पर नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रौतेला का स्वागत

भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के पहली क्षेत्र में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अध्यक्ष ने बैठक लेकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष के भिकियासैण...

भिकियासैंण पहुंचने पर नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रौतेला का स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 16 Dec 2019 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के पहली क्षेत्र में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अध्यक्ष ने बैठक लेकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया है।सोमवार को जिलाध्यक्ष के भिकियासैण पहुंचने पर राइंका गेट के सामने ढोल नगाड़ो व पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने स्थानीय होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं। कार्यकर्ताओं की समर्पण की बदलौत ही यह विश्व की सबसे बढ़ी राजनैतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुये पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाकर प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक उर्वादत्त सत्यवली ने पार्टी में शामिल होने पर अध्यक्ष ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया। यहां मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी,नरेंद्र बिष्ट, महेश नयाल, विनीत बिष्ट, प्रेम शर्मा, लक्ष्मीदत्त नैलवाल, ह्दयेश मेहरा,गोविंद रौतेला, मदन मेहरा, सुरेंद्र डंगवाल, हिमांशु मावड़ी, लीला बिष्ट, निर्मला शर्मा, तारादत्त शर्मा,राजेंद्र रौतेला,भूपेंद्र आर्या,सुरेंद्र सिंह,जगत सिंह,अमित शाह,मनोज जोशी,बालादत्त,सुंदर सिंह,दीपक बोरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें