ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअनुशासन एवं सिद्धांत पार्टी की मजबूती के लिए जरूरी : राजू भंडारी

अनुशासन एवं सिद्धांत पार्टी की मजबूती के लिए जरूरी : राजू भंडारी

पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में हुई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संभावित प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। पर्यवेक्षक...

अनुशासन एवं सिद्धांत पार्टी की मजबूती के लिए जरूरी : राजू भंडारी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 08 Apr 2018 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में हुई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संभावित प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों में जुटने का आह्वान किया।

उन्होने पार्टी के 38 वर्षों के संघर्ष और वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने में अुनशासन एवं सिद्धांतों को सर्वोपरि बताया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से अलग-अलग बातचीत की गई। अध्यक्ष पद के दावेदारों में मुकुल साह, दीपा चौधरी, उमा आर्या, तारीराम, पम्मी साह आदि नामों पर चर्चा की गई। अधिकांश लोगों ने मुकुल साह के नाम पर सहमति जताई। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मंडल अध्यक्ष घनश्याम भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन के भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन की मजबूती एवं सरकार के कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहन सिंह अधिकारी, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री गणेश ठकुराठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर मठपाल, मंडल महामंत्री उमेश भट्ट, शैलू साह, मुकुल साह, भूपेन्द्र कांडपाल, प्रताप सिंह बिष्ट, मदन मोहन पांडेय, विनोद भट्ट, राजा साह, मनोज भट्ट, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें