‘विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें’
रामकृष्ण कुटीर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ युवाओं के लिए सभा का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चर्चा करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। स्वदेशी संकल्प दौड़ में भी युवाओं ने भाग लिया।
रामकृष्ण कुटीर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। लोगों की ओर से स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी गई। विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। सोमवार को रामकृष्ण कुटीर में महान विचारक व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही युवाओं के लिए सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के कार्यों व उनके विचारों पर चर्चा की गई। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया।
कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने को कहा। अन्य वक्ताओं की ओर से भी स्वामी विवेकानंद के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे गए। यहां मेयर अजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अध्यक्ष रामकृष्ण कुटीर स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज आदि रहे। स्वेदशी संकल्प दौड़ में दौड़े युवा अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर भाजयुमो की ओर से स्वदेशी संकल्प दौड़ हुई। युवाओं ने दौड़ लगाकर स्वदेशी भावना और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, मेयर अजय वर्मा, माधव महाराज, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, हरीश कनवाल, रमेश बहुगुणा, नवीन बिष्ट, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




