अनाम द्वीपों और चट्टानों के नामकरण को दें सुझाव
अल्मोड़ा के क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी डॉ चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों और चट्टानों के नामकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए जनसामान्य, शिक्षाविदों और इतिहासकारों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। नाम स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से संबंधित हो सकते हैं।

अल्मोड़ा। क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी डॉ चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों और चट्टानों के नामकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में जनसामान्य, शिक्षाविदों, इतिहासकारों और विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्रस्तावित नाम उत्तराखंड के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों, समाज सुधारकों, वैज्ञानिकों, कलाकारों, ऐतिहासिक घटनाओं और विशिष्ट भौगोलिक व सांस्कृतिक स्थलों से संबंधित हो सकते हैं। प्रत्येक प्रस्ताव के साथ संबंधित व्यक्ति, स्थान या घटना का लगभग 200 शब्दों में संक्षिप्त औचित्य और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


