ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ारैलाकोट में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

रैलाकोट में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कार्यकर्ताओं ने एकत्रित की धनराशि से राशन खरीद कर रैलाकोट ग्राम जरुरतमंदों को वितरित किया गया। नगर अध्यक्ष रौतैला ने बताया कि कांग्रेस...

रैलाकोट में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को बांटा राशन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 04 Jun 2020 03:38 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कार्यकर्ताओं से एकत्रित की धनराशि से राशन खरीद कर रैलाकोट ग्राम जरूरतमंदों को बांटा। नगर अध्यक्ष रौतैला ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना महामारी से बचाव को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लगातार राशन बांट रहे थे।

इसके अंतिम चरण में बुधवार की शाम रैलाकोट ग्राम में जरूरतमंद परिवारों को हेमंत राणा, प्रकाश रावत मौजूद रहे। रौतैला ने बताया कि लॉकडाउन होने के बाद से ही कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी के दिशा निर्देशन में सहयोग राशि एकत्रित की। इससे अभी तक लगभग 600 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर दिया गया है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला तथा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में मास्कों का वितरण किया। जरूरतमंदों को राशन का वितरण भी किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें