Almora News: निर्माण कार्य के चलते आवाजाही पर रोक

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: अल्मोड़ा में बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य के कारण करबला तिराहे से अपर माल रोड की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की है।

Almora News: निर्माण कार्य के चलते आवाजाही पर रोक

Almora News: अल्मोड़ा। बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर अल्मोड़ा बुक डिपो के पास आज व कल ह्यूम पाइप के माध्यम से स्पपर निर्माण कार्य होना है। पुलिस के मुताबिक, कार्य के चलते करबला तिराहे से अपर माल रोड की ओर चौपहिया वाहन व खुखरी गेट से अपर माल रोड की ओर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दोपहिया वाहन जीआर गेट-थाना बाजार-मिलन तिराहा से होकर जाएंगे। लक्ष्मेश्वर से अपर माल रोड की ओर भारवाहक व टैक्सी स्टैंड से करबला दोपहिया व चौपहिया वाहन भी नहीं चलेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: निर्माण कार्य के चलते आवाजाही पर रोक