दीपावली में 12 से अधिक लोग झुलसे
अल्मोड़ा। दिपावली पर पटाखे जलाने के दौरान जिला मुख्यालय में ही करीब दर्जन भर...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 13 Nov 2023 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें
अल्मोड़ा। दिपावली पर पटाखे जलाने के दौरान जिला मुख्यालय में ही करीब दर्जन भर लोग झुलस गए। इसमें तीन से अधिक लोग जिला अस्पताल और नौ से अधिक लोग बेस में उपचार के लिये पहुंचे। इसमें बच्चों से लेकर युवा भी शामिल रहे। दरअसल, दिपावली पर रविवार देर रात जिला मुख्यालय समेत जिले भर में लोगों ने आतिशबाजी की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों में कई लोग आतिशबाजी के दौरान झुलस गये। झुलसे लोगों जिला और बेस अस्पताल में उपचार को पहुंचे। हालांकि आतिशबाजी जलाने के दौरान मामूली रूप से झूलसे। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि आतिशबाजी के कारण इसमें से अधिकतर के हाथ और चेहरे की त्वचा झुलस गई थी।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
