Almora News: बंदरों का झुंड हो रहा हमलावर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाAlmora News: अल्मोड़ा में लोगों पर बंदरों के हमलों की बढ़ती घटनाएँ चिंता का विषय बन गई हैं। रविवार को एनटीडी के पास एक महिला, हिमानी, बंदरों के झुंड के हमले का शिकार हुई, जिसके कारण उसे चोट आई। स्थानीय निवासी बंदरों के आतंक से निजात पाने की मांग कर रहे हैं।

Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर में बंदरों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर वार्ड में बंदरों का झुंड लोगों पर हमलावर हो रहा है। रविवार को सुबह सैर के दौरान एनटीडी के पास बंदरों के झुंड ने हिमानी नामक महिला पर हमला कर दिया। बंदर के हमले से हिमानी सड़क पर गिर गई। इससे उसके हाथ और घुटने में चोट आ गई। स्थानीय मोहित जोशी, कविता कांडपाल, रश्मि बिष्ट आदि ने बंदरों के आंतक से निजात की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


