'नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य को स्मार्ट कक्षाएं जरूरी'

Apr 05, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने राप्रावि सौला में स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए स्मार्ट कक्षाएं जरूरी हैं। विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड का लोकार्पण भी किया गया। विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।

'नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य को स्मार्ट कक्षाएं जरूरी'

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने राप्रावि सौला में स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए स्मार्ट कक्षाएं जरूरी हैं। उन्होंने विद्यालय में अपनी निधि से निर्मित स्मार्ट बोर्ड का भी लोकार्पण किया। ताड़ीखेत विकासखंड के सौला स्थित प्राथमिक स्कूल के बच्चे अब स्मार्ट कक्षा के माध्यम से तकनीकी शिक्षा भी ग्रहण करेंगे। विधायक डा. नैनवाल ने स्मार्ट बोर्ड के लिए अपनी निधि से डेढ़ लाख रुपये दिए थे। स्मार्ट बोर्ड का भी लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का वह प्राथमिकता के साथ निराकरण करेंगे। यहां प्रधान गणेश चंद्र, प्रधानाचार्य दामोदर पांडेय, राम सिंह रावत, आनंद बुधानी, हेमा नेगी, दिनेश चंद्र, कैलाश उप्रेती, नारायण सिंह जलाल, तारा सिंह आदि थे।

इसे बाद विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। ताड़ीखेत में आयोजित बैठक में प्रधानों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। यहां प्रधान चंदन देव, राहुल कुमार, पूजा नेगी, विरेंद्र सिंह, गिरीश चंद्र, पंकज रावत, सरपंच सूरज, दीपक रावत, ईश्वर जोशी, बीडीसी राधे राम, मंजीत भगत आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।