शिक्षिका की तहरीर पर 15 दिन बाद गुमशुदगी दर्ज
रानीखेत से आठ दिसम्बर को लापता हुए थे मनोज शिक्षिका की तहरीर पर 15 बाद गुमशुदगी दर्ज शिक्षिका की तहरीर पर 15 बाद गुमशुदगी दर्ज

रानीखेत, संवाददाता। क्षेत्र से लापता एक युवक को 16 दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, पुलिस को लापता युवक की शिक्षिका पत्नी की तहरीर दर्ज करने में 15 दिन का समय लग गया। बुधवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। केंद्रीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका पायल खरोलिया ने नौ दिसम्बर को कोतवाली में तहरीर दी थी। कहना था कि उनके पति आठ दिसम्बर दोपहर करीब एक बजे नैनीताल किसी काम के लिए निकले थे। शाम 5:45 पर उन्होंने फोन कर घर वापसी में कैंची धाम के पास होने की बात कही थी। लेकिन रात होने तक वह नहीं लौटे।
रात में ही शिक्षक साथियों ने उनकी तलाश की। रात भर तलाश के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा। बाद में रानीखेत से खैरना के रास्ते ढूढखोज में पन्याली के पास खाई में गिरी उनकी स्कूटी मिली। लेकिन आसपास तलाशने पर कोई नहीं मिला। महिला ने पुलिस से उनकी तलाश करने की मांग की थी। तहरीर के बाद से पुलिस लापता की तलाश में जुटी रही। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले में कोतवाल अशोक धनकड़ की ओर से अब गुमशुदगी दर्ज की गई है। साथ ही बताया है कि लापता युवक की तलाश में टीम जुटी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




