पति की गुमशुदगी दर्ज कराने में लग गए 24 दिन

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी के पति 6 अप्रैल से लापता हैं। गीता ने पुलिस में तहरीर दी, लेकिन 24 दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की गई। उनका पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अंतिम बार रामनगर जाते हुए देखा गया था। परिवार ने हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पति की गुमशुदगी दर्ज कराने में लग गए 24 दिन

मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति छह अप्रैल से लापता है। महिला ने पति की तलाश के लिए थाने में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर के 24 दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की। हालांकि पुलिस इस दौरान लापता व्यक्ति की ढूढखोज किए जाने की बात कह रही है। पुलिस के मुताबिक मठखानी, कुलान्टेश्वर स्याल्दे निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी ने तहरीर दी है। कहना है कि उनके पति छह अप्रैल से लापता हैं। उन्हे अंतिम बार रोडवेज बस से रामनगर जाते हुऐ देखा गया था। कहना है कि पति की मानसिक स्थिति सही नहीं है।

परिजनों ने सब जगह उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 11 अप्रैल को सोशल मीडिया में सूचना साझा करवाई। 112 में भी फोन किया। 20 अप्रैल को स्वयं थाने आकर गुमशुदगी दर्ज कराने की गुहार लगाई। लेकिन गुमशुदगी दर्ज नही की गई। कहना है कि उनका छोटा बच्चा है। घर में वृद्ध सास है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। महिला ने पुलिस से पति को तलाशने की गुहार लगाई है। इधर, एसओ कश्मीर सिंह ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश में टीम लगाई हुई है। जल्द उसे तलाश लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।