प्रत्येक ब्लॉक में विकसित होगा आदर्श सहकारिता गांव

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि हर ब्लॉक में एक आदर्श सहकारिता गांव विकसित किया जाए। उन्होंने सहकारिता मॉडल को मजबूत करने, बैंकिंग सेवाओं को गांवों तक पहुंचाने और किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं को सुधारने की भी बात की गई।

प्रत्येक ब्लॉक में विकसित होगा आदर्श सहकारिता गांव

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विकासभवन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक आदर्श सहकारिता गांव विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता मॉडल को मजबूत करने को कहा। कहा कि बैंकिंग सेवाओं को गांव स्तर तक सुदृढ़ बनाया जाए और सीएससी के माध्यम से सुविधाएं पहुंचाएं। किसानों को योजनाओं का लाभ और सहकारिता विभाग को शतप्रतिशत कंप्यूटराइज्ड करने को कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए रावत ने विद्यालयों की आधारभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।