प्रभारी मंत्री का दो दिन अल्मोड़ा दौरा
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
संजय मठपाल के अनुसार, प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 18 मई को अल्मोड़ा में वार्षिक जिला योजना की बैठक लेंगे। उनका रात्रि विश्राम द्वाराहाट में होगा। 19 मई को वे अभियान्त्रिकी संस्थान में संवाद करेंगे, अटल आदर्श जीआईसी का निरीक्षण करेंगे और महिला छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।

संजय मठपाल, द्वाराहाट। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज और कल अल्मोड़ा में होंगे। जिला प्रतिनिधि संजू मठपाल ने बताया कि मंत्री 18 मई को वार्षिक जिला योजना की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम द्वाराहाट में रहेगा। 19 मई को बिपिन त्रिपाठी अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में संकाय सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। अटल आदर्श जीआईसी का निरीक्षण, छात्र-छात्राओं से संवाद और डिग्री कॉलेज के महिला छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


