ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ारानीखेत में न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

रानीखेत में न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

नगर में चटख धूप के साथ गर्मी का प्रभाव जारी है। शुक्रवार को भी नगर सहित क्षेत्रभर में सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रही। धूप के साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अब दो डिग्री...

रानीखेत में न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 10 May 2019 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में चटख धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को भी नगर सहित क्षेत्रभर में सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रही। धूप के साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अब दो डिग्री की बढ़ दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं से मौसम खुशगवार बना हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही नगर क्षेत्र में धूप निकली, साफ आसमान के बीच तपिश भी बढ़ी। हालांकि शाम को ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना रहा। लेकिन धूप बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही अब न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 14 डिग्री जा पहुंचा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें