मिनी, खष्टी व सोनल अव्वल रही

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय में अगस्त क्रांति माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा के निर्देश...

default image

हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय में अगस्त क्रांति माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा के निर्देश में इतिहास विभाग ने इसका आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अर्चना जोशी ने अगस्त क्रांति से जुड़े तथ्यों से छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में मिनी जोशी, खष्टी रावत, सोनल रौतेला क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। जबकि रजनी, शोभा, सपना, नगमा, कंचन, हिमानी के पोस्टरों को भी सराहा गया। विभागाध्यक्ष अपर्णा सिंह व डॉ. कंचन वर्मा ने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।