रविंद्र चम्याल बने ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष
Feb 07, 2026 03:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
धौलछीना ब्लॉक सभागार में हुई संगठन की बैठक धौलछीना ब्लॉक सभागार में हुई संगठन की बैठकधौलछीना ब्लॉक सभागार में हुई संगठन की बैठक

धौलछीना। भैंसियाछाना ब्लॉक के धौलछीना स्थित ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान संगठन की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर रविंद्र चम्याल को अध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों ने प्रधानों की समस्याओं के निदान को संघर्ष करने का संकल्प लिया। शनिवार को हुई बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। डुगरलेख के ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह चम्याल को संगठन का नया ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। हरीश सिंह नेगी को जिला प्रतिनिधि बने।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



