अल्मोड़ा नगर सहित अन्य आस-पास वाले इलाकों में इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है। वहीं लगातार धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते गर्मी का एहसास होने लगा है। लोग अब गर्म कपड़ों में कम नजर आ रहे हैं। चटख धूप खिलने से तापमान में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है।
गुरुवार को अल्मोड़ा सहित अन्य क्षेत्रों का मौसम साफ रहा। धूप खिलने से तापमान में बीते बुधवार की अपेक्षा तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिनों अचानक हुई बारिश के चलते मौसम में थोड़ा ठंडक बढ़ा दी थी। लेकिन गुरुवार को चटक धूप खिलने से फिर एक बार मौसम में गर्मी का एहसास होने लग गया है।