Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsMass Protest Rally in Chaukhutia for Healthcare Resources and Specialist Doctors

‘बोल पहाड़ी हल्ला बोल के नारों से गूंजी गेवाड़ घाटी

संक्षेप: चौखुटिया में बुधवार को महाआक्रोश रैली हुई जिसमें लगभग पांच हजार लोग शामिल हुए। यह रैली सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और स्वास्थ्य संसाधनों की मांग के लिए आयोजित की गई। विभिन्न राजनीतिक दलों...

Wed, 15 Oct 2025 10:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share Share
Follow Us on
‘बोल पहाड़ी हल्ला बोल के नारों से गूंजी गेवाड़ घाटी

चौखुटिया, संवाददाता। सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को महाआक्रोश रैली में लोगों को हुजूम सड़क पर उतर आया। रामगंगा आरती घाट से बाजार तक निकले जुलूस में मुख्यालय के अलावा दूरस्थ गांवों से पहुंचे करीब पांच हजार लोग शामिल हुए। पूरा चौखुटिया ‘बोल पहाड़ी हल्ला बोल के नारों से गूंज उठा। बुधवार को ब्लॉक के 95 ग्राम पंचायतों के लोगों के अलावा राजनीतिक दलों, सामजिक संगठनों, व्यापारियों आदि ने महाआक्रोश रैली को समर्थन दिया। सुबह सवेरे ही रामगंगा आरती घाट में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ से आंदोलन स्थल खचाखच भर गया।

इसके बाद नगाड़े-निशानों, ढोल दमाऊ, नरसिंह की धुन के साथ महाआक्रोश रैली शुरू हुई। करीब पांच हजार लोगों का जनसैलाब चांदीखेत, गंनाई, रावत गैरेज, चौखुटिया होते हुए दो किमी का सफर तय कर आंदोलन स्थल पहुंचा। रैली में महिलाएं, बुजुर्ग, युवाओं का दल हाथों में तख्तियों के साथ आक्रोशित होकर नारेबाजी करता हुआ निकाला। करीब आधे किमी तक सिर्फ आंदोलनकारी ही नजर आए। लोगों ने स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग की। साथ ही ऐलान किया कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को नया रंग रूप दिया जाएगा। यहां संयोजक भुवन कठायत, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, पूर्व दर्जाधारी कुबेर सिंह कठायत, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, किरण बिष्ट, उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, अशोक कुमार, जीवन नेगी, हेम काण्डपाल, सुरेंद्र नेगी, दिनेश मनराल, विपिन शर्मा, विनोद कुमार, कुंदन कठायत, शंकर जोशी, देव सिंह, मनोज सिंह, उमेश रावत, राजेंद्र कांडपाल, बुद्ध सिंह, दीपक कठायत, मदन कुमंया, प्रेमा गोस्वामी, पार्वती मिश्रा, दीपा देवी, तनुजा, जानकी देवी, उमा देवी, दुर्गा देवी, अंबा देवी, राकेश बिष्ट, गोकुल कांडपाल,भवानी देवी, हेमा बिष्ट, चारु तिवारी, बसंत उपाध्याय, शंकर बिष्ट, रमेश गोस्वामी, राधा देवी, बसंती देवी, पार्वती कुमयां, चंद्रा देवी, कमला देवी, देवेंद्र कड़ायत, दान सिंह, धन सिंह, महेंद्र सिंह, उमेश मनराल, जीवंती देवी, दीपक नेगी, विपिन गिरी, आनंद किरौला, विपिन जोशी, संजय मनराल, प्रेम घनस्याल, गोपाल गिरी, गिरीश चन्द्र, हीरा बिष्ट, नंदन सिंह, बीरेंद्र बिष्ट, दीपू नेगी, चंदन सिंह आदि थे।