ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाभाजपा छोड़ कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

भाजपा छोड़ कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

लमगड़ा ब्लॉक के न्याय पंचायत चायखान में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व विस अध्यक्ष व जागेश्वर...

भाजपा छोड़ कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 21 Jan 2020 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लमगड़ा ब्लॉक के न्याय पंचायत चायखान में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व विस अध्यक्ष व जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार बनी गरीब का अहित हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी हुई है। कहा कि आज सत्ता गल्ला दुकानों में चीनी, मिट्टी तेल सहित अन्य खाद्यान्य वस्तुओं में कटौती की गई है। बैठक में उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, पुष्कर बिष्ट, हेमा देवी, रमेश कुमार, विशन राम, पान सिंह बोरा, रमेश सिंह, गोपाल बिष्ट, दयाल पांडे, भैरव पांडे आदि मौजूद मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें