मनसा और गायत्री वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन में खेलेंगी
मनसा रावत और गायत्री रावत बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चुनी गई हैं। प्रतियोगिता 6 से 11 अक्टूबर तक गुवाहाटी, असम में होगी। उत्तराखंड से कुल पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खेल...

मनसा रावत व गायत्री रावत बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलेंगी। प्रतियोगिता के लिए राज्य से कुल पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। मनसा व गायत्री का भी चयन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। छह अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक असम के गुवाहाटी में वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप होनी है। इसके लिए उततराखंड के एक साथ पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें अल्मोड़ा की मनसा रावत व गायत्री रावत के अलावा देहरादून के सूर्याक्ष रावत, पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेरा और देहरादून की अन्या बिष्ट भी शामिल हैं। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी बताया कि अल्मोड़ा के ही लोकेश इसमें भारतीय टीम के कोच होंगे।
बता दें कि मनसा रावत व गायत्री रावत प्रकाश पादुकोण अकादमी में कोच डीके सेन व लोकेश नेगी के निर्देशन में ट्रेनिंग कर रहे हैं। साथ ही पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्षा डॉ. अलकनंदा अशोक व अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




