ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ादौड़ में मनीषा, ममता,निशा, प्रियंका ने मारी बाजी

दौड़ में मनीषा, ममता,निशा, प्रियंका ने मारी बाजी

स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। पहले दिन अंडर 14 बालिका वर्ग की दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विभिन्न ब्लाकों से चयनित खिलाड़ियों ने...

दौड़ में मनीषा, ममता,निशा, प्रियंका ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 02 Jan 2019 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। पहले दिन अंडर 14 बालिका वर्ग की दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विभिन्न ब्लाकों से चयनित खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर

भाग लिया।

बुधवार को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान किया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक विकास के जीवन में खेलों को महत्वपूर्ण बताया। खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनीषा आर्या, दीपिका पिलख्वाल, हेमा मेहता, 200 मीटर दौड़ में मनीषा आर्या, ममता बिष्ट, हेमा मेहता, 400 मीटर दौड़ में ममता बिष्ट स्नेही नेगी, काजल कांडपाल, 600 मीटर दौड़ में निशा बिष्ट, साक्षी नेगी, तनुजा कनवाल, 800 मीटर दौड़ में प्रियंका पांडे, कविता साह, महिमा नैनवाल, 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका पांडे, कमला, काजल क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। लंबीकूद में अंजलि, दिया बोरा, कोमल टम्टा एवं गोला फेंक में अंजू आर्या, सृष्टि रावत, प्रीति महरा, चक्का क्षेपण में अंजू आर्या, ज्योति जोशी, अंजलि क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। अव्वल रहे प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी, गिरीश मल्होत्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें