ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअष्टमी व रामनवमी पर महागौरी व भगवान श्रीराम की पूजा कर मांगी मन्नत

अष्टमी व रामनवमी पर महागौरी व भगवान श्रीराम की पूजा कर मांगी मन्नत

चैत्र नवरात्रि पर अष्टमी पूजन को दिनभर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां दुर्गा का लिए महिलाओं ने मंदिरों व घरों में कन्या पूजन किया। दिनभर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के...

चैत्र नवरात्रि पर अष्टमी पूजन को दिनभर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां दुर्गा का लिए महिलाओं ने मंदिरों व घरों में कन्या पूजन किया। दिनभर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के...
1/ 3चैत्र नवरात्रि पर अष्टमी पूजन को दिनभर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां दुर्गा का लिए महिलाओं ने मंदिरों व घरों में कन्या पूजन किया। दिनभर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के...
चैत्र नवरात्रि पर अष्टमी पूजन को दिनभर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां दुर्गा का लिए महिलाओं ने मंदिरों व घरों में कन्या पूजन किया। दिनभर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के...
2/ 3चैत्र नवरात्रि पर अष्टमी पूजन को दिनभर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां दुर्गा का लिए महिलाओं ने मंदिरों व घरों में कन्या पूजन किया। दिनभर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के...
चैत्र नवरात्रि पर अष्टमी पूजन को दिनभर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां दुर्गा का लिए महिलाओं ने मंदिरों व घरों में कन्या पूजन किया। दिनभर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के...
3/ 3चैत्र नवरात्रि पर अष्टमी पूजन को दिनभर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां दुर्गा का लिए महिलाओं ने मंदिरों व घरों में कन्या पूजन किया। दिनभर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के...
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 13 Apr 2019 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

चैत्र नवरात्र की अष्टमी पूजन को दिनभर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां दुर्गा का लिए महिलाओं ने मंदिरों तथा घरों में कन्या पूजन किया। दिनभर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। मंदिरों व घरों में भजन कीर्तन का दौर भी चलते रहा। महिलाओं ने मंदिरों सहित एक दूसरे के घर में जाकर भजन कीर्तन मंडली रमाई। इस बार अष्टमी तथा रामनवमी एक ही दिन होने से देवी मंदिरों सहित राम मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही नगर के नंदादेवी, जाखनदेवी, पातालदेवी, कसारदेवी विभिन्न देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। मां दुर्गा का व्रत लिए महिला सहित पुरूषों ने मंदिरों व घरों में मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा कर मन्नत मांगी। मंदिरों व घरों में महिलाओं ने व्रत की सफलता के लिए कन्या पूजन किया। इस दौरान मां दुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं का टीका कर आर्शीवाद लिया गया। पुरोहितों ने व्रत लेकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इधर जागेश्वर धाम के पुष्टिदेवी मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से ही जागेश्वर धाम के ब्रह्मकुंड में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर मां पुष्टी देवी मंदिर में पूजा अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

रामनवमी पर रामशिला मंदिर में पूजा-अर्चना को उमड़ी भीड़

अल्मोड़ा। इस बार चैत्र नवरात्रि पर अष्टमी तथा रामनवमी एक दिन होने से राम मंदिरों में भी भीड़ रही। नगर के कलक्ट्रेट स्थित रामशिला मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। देर शाम तक मंदिर में पूजा अर्चना का दौर चलते रहा। हाथ में पूजा की थाली सजाई महिलाओं ने मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। दिनभर यहां राम दर्शन को आने के लिए श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा।

घरों व मंदिरों में किया सुंदरकांड पाठ

अल्मोड़ा। अष्टमी तथा रामनवमी को इस बार कई स्थानों पर मंदिरों व घरों में सुख शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए सुंदनकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। दिनभर महिलाओं ने एक दूसरे के घरों में जाकर सुंदरकांड पाठ सहित भजन कीर्तन मंडली में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें