स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, मुकदमा

Mar 02, 2026 11:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

चौखुटिया में स्कूटी से घर लौट रहे रमेश चंद्र जोशी को गांव के लोगों ने पीट दिया। विवाद के दौरान आरोपी राहुल सिंह, नीरज सिंह, भरत सिंह नेगी, और संदीप सिंह ने उस पर हमला किया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, मुकदमा

चौखुटिया। स्कूटी से अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को गांव के ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट दिया। पुलिस के मुताबिक पीपलीधार गनाई चौखुटिया निवासी रमेश चंद्र जोशी ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि वह रविवार को अपनी स्कूटी से गोपेश्वर चमोली से घर की ओर लौट रहा था। लोहवा सिमलखेत के पास पहुंचते ही गांव के लोगों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। गाली गलौज के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी राहुल सिंह, नीरज सिंह, भरत सिंह नेगी, संदीप सिंह निवासी लोहवा सिमलखेत ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लात घूंसों से मारा।

पीड़ित ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में एसओ अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।