ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ामल्ली रियूनी की रामलीला में लव-कुश कांड का आयोजन

मल्ली रियूनी की रामलीला में लव-कुश कांड का आयोजन

मल्ली रियूनी में मुख्य रामलीला के बाद मंगलवार की रात्रि लव कुश कांड आयोजन शुरू हो गया। धोबी-धोबन संवाद, मंत्री द्वारा राम चंद्र को अयोध्या की कुशल देने, सहित कई प्रसंगों का मंचन किया गया। ठंड के...

मल्ली रियूनी की रामलीला में लव-कुश कांड का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 21 Nov 2018 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मल्ली रियूनी में मुख्य रामलीला के बाद मंगलवार की रात्रि लव कुश कांड आयोजन शुरू हो गया। धोबी-धोबन संवाद, मंत्री द्वारा राम चंद्र को अयोध्या की कुशल देने, सहित कई प्रसंगों का मंचन किया गया। ठंड के बावजूद भी रामलीला का मंचन देखने लोगों की भीड़ उमड़ी।

मजखाली क्षेत्र में रामलीला कमेटी मल्ली रियूनी की ओर से रामलीला का मंचन जारी है। मुख्य रामलीला के बाद मंगलवार की रात लव कुश कांड देखने दर्शकों की भीड़ लगी रहीं। मंगलवार की रात धोबी-धोबन संवाद ने समां बांध दिया। इसके अलावा मंत्री द्वारा राम चंद्र को अयोध्या की कुशल देने आदि के प्रसंगों का मंचन किया गया। राम के पात्र ललित अधिकारी, लक्ष्मण दर्शन बोरा, सीता सुधांशु भट्ट, भरत मुकेश अधिकारी, शत्रुघन मोहित अधिकारी, धोबी के पात्र हेमू अधिकारी, धोबनिया ललित बिष्ट, बाल्मीकि कुंदन अधिकारी आदि के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें