देघाट में 54 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा की देघाट पुलिस ने गांजा तस्करी में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक कार से 54.450 किग्रा गांजा बरामद किया। कार की तलाशी के दौरान तीन कट्टे मिले जिनमें गांजा छिपाया गया था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देघाट में 54 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा। देघाट पुलिस को गांजा तस्करी में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से 54.450 किग्रा गांजा बरामद किया। सोमवार शाम देघाट एसओ अजेंद्र प्रसाद ने टीम के साथ केदार-उदयपुर मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान उदयपुर की ओर से सफेद रंग की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाया और चालक व एक अन्य से पूछताछ की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हिम्मत सिह बोरा निवासी दुर्गापुरी रामनगर और दूसरे ने भरत रावत निवासी नई बस्ती पुछडी रामनगर, नैनीताल बताया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट में तीन कट्टे रखे मिले।

छानबीन में तीनों कट्टों से 20.100, 16.150 और 18.200 कुल 54.450 किग्रा गांजा बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।