ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाधारचूला में कांग्रेस ने खाली सिलेंडरों के साथ फूंका सरकार का पुतला

धारचूला में कांग्रेस ने खाली सिलेंडरों के साथ फूंका सरकार का पुतला

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कंधे पर खाली सिलेंडर रख नगर में जुलूस निकाला। कहा आज देश में...

धारचूला में कांग्रेस ने खाली सिलेंडरों के साथ फूंका सरकार का पुतला
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 26 Feb 2021 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कंधे पर खाली सिलेंडर रख नगर में जुलूस निकाला। कहा आज देश में रिकार्ड तोड़ महंगाई से आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। बावजूद इसके भाजपा सरकार अच्छे दिनों की बात कर रही है।

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल के नेतृत्व में नगर में जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा मोदी सरकार अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई। बावजूद इसके देश में महंगाई ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। जिस तेजी से पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़े हैं, सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यही अच्छे दिन हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा विष्ट ने कहा रसोई गैस की कीमत दिन पर दिन बढ़ रही है। सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त सिलेंडर बांटे। लेकिन इन हालातों में गरीब लोग कैसे सिलेंडर भर पाएंगे, सरकार को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा जिस तरह महंगाई बढ़ी है उससे यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार देश की जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल है। कहा ऐसी सरकार को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। अब इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। निश्चित तौर पर जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो लोग सड़कों पर उतरेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें