जाखनदेवी में सिलेंडर के लिए लंबी कतार लगी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाअल्मोड़ा में रसोई सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी लाइनें कम नहीं हो रही हैं। बुधवार को जाखनदेवी में स्पॉट डिलीवरी के दौरान लोग सुबह तीन से चार बजे से लाइन में लगे रहे। इंडेन गैस एजेंसी का वाहन सुबह सात बजे पहुंचा, जिससे लोगों को सिलेंडर पाने में काफी समय लगा और वे परेशान रहे।

अल्मोड़ा। नगर में रसोई सिलेंडर के लिए लोगों की लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को जाखनदेवी में स्पॉट डिलीवरी की गई। यहां भी सुबह से ही सिलेंडर के साथ लोगों की लंबी लाइन जुटी रही। लोग सुबह तीन से चार बजे से लाइन में जमा होना शुरू हो गए थे। करीब सात बजे इंडेन गैस एजेंसी का वाहन पहुंचा। वाहन देखते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे लोगों को सिलेंडर मिलने में लंबा समय लग गया। लोगों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे लोग परेशान रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


