महिला छेड़छाड़ के आरोप में युवक की लगाई धुनाई
अल्मोड़ा में एक युवक ने सड़क पर चल रही महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने युवक का विरोध किया, जिससे युवक भागने लगा और दूसरी बाइक से टकरा गया। महिला ने युवक को थप्पड़ मारे और लोगों ने भी उसकी पिटाई की। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

अल्मोड़ा। नगर की माल रोड में बाइक सवार एक युवक ने पैदल जा रही एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। भागने के प्रयास में युवक दूसरी बाइक से टकरा गया। इस बीच महिला मौके पर पहुंच गई और युवक को थप्पड़ जड़ दिए। साथ ही अन्य लोगों ने भी हाथ साफ कर लिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई है। मामला नगर की माल रोड पर रविवार अपराह्न का है। स्थानीय मोहित जोशी, मदन बिष्ट के मुताबिक नैनीताल नंबर की बाइक में सवार युवक ने पैदल चल रही एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो युवक बाइक संग मौके से फरार हो गया।
कुछ ही दूरी पर युवक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे विवाद शुरू हो गया। इसी बीच महिला भी मौके पर पहुंच गई। पहले महिला ने आरोपी को फटकार लगाई। जब महिला के सब्र का बांध टूटा तो उसने आरोपी पर थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी हुई तो जिस बाइक से आरोपी का वाहन टकराया उन्होंने 112 में कॉल कर दी। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने आरोपी युवक की धुनाई कर दी। कुछ लोग आरोपी का वीडियो बनाने में जुट गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कोतवाली ले गई। इधर, एसएसआई सतीश कापड़ी ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


