अल्मोड़ा में हल्की बारिश से मौसम सुहावना
अल्मोड़ा में रविवार दोपहर हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह घने कोहरे के बाद, धूप खिलने से उमस का एहसास हुआ। अपराह्न तीन बजे हल्की हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोग शाम को बाहर निकले।
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 14 Sep 2025 04:17 PM

अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में रविवार दोपहर बाद हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। नगरवासियों की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दस बजने तक कोहरा छंटा और धूप खिल उठी। इससे कुछ उमस का एहसास भी हुआ। अपराह्न तीन बजे करीब हल्की हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। कुछ देर की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे शाम के समय लोग घरों से बाहर निकले।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




