सिराड़ और फलसीमा में बढ़ी गुलदार की दहशत

Mar 09, 2026 11:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में गुलदारों की बढ़ती sightings ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। वन विभाग ने सिराड़ और फलसीमा में गुलदार की सूचना पर गश्त की और ट्रैप कैमरे लगाए। हालांकि, कैमरों में गुलदार की कोई हलचल नहीं मिली। लोगों को घरों के आसपास रोशनी रखने और गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई है।

सिराड़ और फलसीमा में बढ़ी गुलदार की दहशत

अल्मोड़ा। इन दिनों हर क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। नगर से लेकर गांवों में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहे हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है। इस बार वन विभाग को चितई अनुभाग के सिराड़ और फलसीमा में गुलदार दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्रों में गश्त की। प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाए। इसके अलावा पाण्डेखोला और जाखनदेवी में लगाए गए कैमरों की जांच कर गुलदार की हलचल ढूंढी। हालांकि कैमरों में गुलदार की कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दी। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि वनकर्मियों ने लोगों से घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने और झाड़ियों को काटने को कहा गया।

इसके अलावा गांवों में पोस्टर चस्पा करते हुए जारी गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।