Almora News: मोहान में पकड़े गए गुलदार की मृग विहार में हुई मौत
Almora News: अल्मोड़ा के मोहान रेंज में बनकोटा से पकड़े गए गुलदार की मृग विहार रेस्क्यू सेंटर में 19 अगस्त को मौत हो गई। गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा था और रेस्क्यू के बाद घायल अवस्था में लाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

Almora News: अल्मोड़ा। मोहान रेंज के बनकोटा से पकड़े गए गुलदार की मृग विहार रेस्क्यू सेंटर में मौत हो गई है। गुलदार का पोस्टमार्टम भी कर लिया गया है। अब मौत के कारणों की पता लगाने के लिए विभाग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। 11 अगस्त को रात के समय मोहान रेंज के ग्राम सभा बनकोटा में कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार घर के भीतर घुस गया था। लोगों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद 13 अगस्त को गुलदार को मृग विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया गया, लेकिन गुलदार घायल अवस्था में था।
रेस्क्यू सेंटर में ही उसका इलाज किया जा रहा था। रेस्क्यू सेंटर के मुताबिक, 19 अगस्त को गुलदार की मौत हो गई थी। मौत के बाद गुलदार का पोस्टमार्टम भी कर दिया गया, लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ सकी है। हालांकि विभाग का कहना है कि गुलदार की उम्र आठ से दस साल थी। इस कारण बूढ़े होने से भी गुलदार की मौत की आशंका है। रेंजर किशोर गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।


