Almora News: लक्ष्मेश्वर वार्ड में शावकों संग घर तक पहुंचा गुलदार

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: सोमवार रात, अल्मोड़ा नगर के लक्ष्मेश्वर वार्ड में एक गुलदार अपने दो शावकों के साथ आवासीय भवन तक पहुंच गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। स्थानीय लोग गुलदार की आमद से चिंतित हैं और वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।

लक्ष्मेश्वर वार्ड में शावकों संग घर तक पहुंचा गुलदार
लक्ष्मेश्वर वार्ड में शावकों संग घर तक पहुंचा गुलदार

Almora News: अल्मोड़ा नगर के लक्ष्मेश्वर वार्ड में सोमवार रात एक गुलदार अपने दो शावकों के साथ आवासीय भवन तक पहुंच गया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना लक्ष्मेश्वर शिव मंदिर में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता रमेश नेगी के भवन के बाहर की है। रात के समय लोगों के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुलदार दो शावकों के साथ रिहायशी इलाके में घुस आया। वन्य जीव काफी देर तक उनके मकान के बाहर और सीढ़ियों के पास घूमता रहा। इस दौरान गुलदार घर के आसपास शिकार को तलाशता रहा। इस दौरान आहट होने से गुलदार दोनों शावकों के साथ अंधेरे में भाग गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन गुलदार शहर की गलियों में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो रहे हैं। नागरिकों ने वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: लक्ष्मेश्वर वार्ड में शावकों संग घर तक पहुंचा गुलदार