Almora News: महिलाओं के सामने बछिया को उठा ले गया गुलदार
Almora News: चौखुटिया के ग्राम पंचायत जेठुआ में दिनदहाड़े एक गुलदार ने बछिया पर हमला कर दिया। घटना के समय तीन महिलाएँ वहाँ उपस्थित थीं, जिन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। इससे गुलदार बछिया को लेकर जंगल की ओर भाग गया। इस घटना से ग्रामीण डर गए हैं और वन विभाग से Leopard को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Almora News: चौखुटिया। ग्राम पंचायत जेठुआ के पुरानाडांग में दिनदहाड़े गुलदार ने बछिया को अपना निवाला बना लिया। यह घटना उस समय हुई जब गांव के पास ही तीन महिलाएं खड़ी थीं। गनीमत रही कि गुलदार ने महिलाओं पर सीधा हमला नहीं किया। महिलाओं के शोर मचाने के बाद गुलदार बछिया को घसीटते हुए जंगल की तरफ भाग निकला। घटना मंगलवार को दिन में लगभग 12 बजे हुई। जब गुलदार ने अचानक बछिया पर हमला किया। उस समय गांव की लता देवी, रेखा देवी और उमा देवी वहीं पर मौजूद थीं। महिलाओं के अनुसार, वहां पर दो तेंदुए मौजूद थे, जिन्होंने पहले महिलाओं पर भी झपट मारने का प्रयास किया।
लेकिन सामने बछिया को देखकर वन्य जीव ने उसे अपना शिकार बना लिया। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के अन्य ग्रामीण भी लाठी-डंडों के साथ मौके पर एकत्रित हो गए और हो-हल्ला करने लगे। ग्रामीणों की भारी भीड़ देखकर गुलदार बछिया को लेकर झाड़ियों में ओझल हो गया। इस घटना के बाद से जेठुआ ग्राम पंचायत के ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं और उन्होंने बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत सुध लेने और क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की जोरदार मांग की है।


