ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाधौलादेवी में देर शाम हुई बारिश और ओलो की बौछार

धौलादेवी में देर शाम हुई बारिश और ओलो की बौछार

जिले भर में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। दिन में कई बार मौसम के करवट बदलने से किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। इधर शनिवार को भी विकास खंड धौलादेवी में सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन शाम होते होते एक बार...

धौलादेवी में देर शाम हुई बारिश और ओलो की बौछार
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 25 Apr 2020 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले भर में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। दिन में कई बार मौसम के करवट बदलने से किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। इधर शनिवार को भी विकास खंड धौलादेवी में सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन शाम होते होते एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। जिसके बाद जनपद मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई।

बारिश व ओलावृष्टि से एक ओर जहां ठंड में इजाफा हो गया। वहीं दूसरी ओर ओला वृष्टि व बारिश से किसानो की खड़ी फसल व बगावानी को नुकसान पहुंच गया। बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की चिताएं बढ़ा दी है। बे मौसमी बारिश के चलते किसान गेहूं की फसल को काटने व मड़ाई का काम नहीं कर पा रहे है। इसके साथ ही किसानों केो सरसो, दाल व गेहूं की फसल खराब होने का भय सताने लगा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें