ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाघिंघारीखाल में वृहद पौधारोपण अभियान, दर्जनों पौधे लगाए

घिंघारीखाल में वृहद पौधारोपण अभियान, दर्जनों पौधे लगाए

रानीखेत। लोक चेतना मंच की ओर से शुक्रवार को घिंघारीखाल में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर विभिन्न उपयोगी प्रजातियों के दर्जनों पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर...

घिंघारीखाल में वृहद पौधारोपण अभियान, दर्जनों पौधे लगाए
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 06 Sep 2019 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

लोक चेतना मंच की ओर से शुक्रवार को घिंघारीखाल में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर विभिन्न उपयोगी प्रजातियों के दर्जनों पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन कार्यक्रम के क्रम में शुक्रवार को लोक चेतना मंच की ओर से घिंघारीखाल में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। मंच के निदेशक जोगेंद्र बिष्ट ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जंगलात की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। उन्होंने प्रदूषण सहित विभिन्न मानवजनित कारणों से पर्यावरण पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को भविष्य के लिए खतरनाक बताया। पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर काफी संख्या में जुटी महिलाओं ने विभिन्न उपयोगी प्रजातियों के दर्जनों पौधों का रोपण वन क्षेत्र में व सड़क किनारे किया। इस मौके पर सीएस जैन, चयनिका बिष्ट, खजान जोशी, डॉ. माला आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें