Almora News: बबिता अध्यक्ष तो मीनाक्षी बनीं निर्विरोध उपाध्यक्ष
Almora News: कुमाऊं सहकारी संघ लिमिटेड में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। सभी पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। बबिता मेहरा को अध्यक्ष और मीनाक्षी पांडे को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण थी। अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों में गोपाल सिंह, रविन्द्र खोलिया आदि शामिल हैं।
Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। कुमाऊं सहकारी संघ लिमिटेड का निर्विरोध निवार्चन हुआ। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन कराया था। इससे अध्यक्ष पद में बबिता मेहरा और उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी पांडे की ताजपोशी हुई। मंगलवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुए। इससे प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा गोपाल सिंह, रविन्द्र खोलिया, आनंद सिंह, पप्पू मेहरा, चंदन सिंह, सुरेन्द्र सिंह भोजक और हयात सिंह को विभिन्न सहकारी समितियों का प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष बबिता मेहरा ने सभी प्रतिनिधियों, सहकारी समितियों व सदस्यों का आभार जताते हुए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बात कही।
यहां निवर्तमान अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत बिष्ट, जिलाध्यक्ष बागेश्वर घनश्याम जोशी, सूरज सिराड़ी, जिपं सदस्य प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


