ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाखोलिया बने लोनिवि मिनस्ट्रीयल कर्मचारी जिला अध्यक्ष

खोलिया बने लोनिवि मिनस्ट्रीयल कर्मचारी जिला अध्यक्ष

लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का 10वां अधिवेशन प्रेरणा सदन में आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमणी भट्ट और विशिष्ट...

खोलिया बने लोनिवि मिनस्ट्रीयल कर्मचारी जिला अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 02 Dec 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का 10वां अधिवेशन प्रेरणा सदन में आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमणी भट्ट और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष चारू पंत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। संगठन के दिवगंत पदाधिकारियों स्व़ महेश चंद्र तिवारी और स्व़ हेमंत पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए याद किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर गृह जिले में तैनाती व्यवस्था ना करने पर प्रमुख अभियंताओं की नीति का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अन्य संवर्गों में यह नीति नहीं अपनाई जा रही है। इसको तत्काल समाप्त किया जाए। इसके साथ ही वक्ताओं ने कनिष्ठ सहायक पदों पर नियुक्ति करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन निर्धारण के लिए स्पष्ट आदेश पारित करने की मांग की। इधर अधिवेशन में सर्वसम्मित से चुनाव कराए गए। इसमें टीका सिंह खोलिया को अध्यक्ष, अमरनाथ रजवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीना कनवाल, शैफाली पांडे को महिला उपाध्यक्ष, दीप तिवारी महासचिव, नवल पंत कोषाध्यक्ष, चंदन सिंह नयाल, नीरज त्रिपाठी संगठन मंत्री, और संप्रेक्षक में जर्नादन कांडपाल को चुना गया। अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष चारू पंत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें