कविता व ललिता, हिमानी व निशा अव्वल रहीं
हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में हरेले के मौके पर ऑनलाइन प्रतियोगिता की गई। प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने इतिहास विभाग के संयोजन...
हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में हरेले के मौके पर ऑनलाइन प्रतियोगिता की गई। प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने इतिहास विभाग के संयोजन में हुए आयोजन का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में हरेले का सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व बताया। उन्होने पौधरोपण के साथ ही इसको सहेजने पर बल दिया। इसके अंतर्गत मेरा हरेला मेरी पहचान फोटो प्रतियोगिता के स्नातक वर्ग में कविता नेगी, माया व कंचन तिवारी तथा स्नातकोत्तर में ललिता नेगी, पूजा व शालू ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। हरेले पर्व का सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व विषय पर हुई प्रतियोगिता में
स्नातक स्तर पर हिमानी, माया व कंचन तथा स्नातकोत्तर स्तर पर निशा, पूजा व शालू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. अर्चना जोशी ने किया। विभागाध्यक्ष अपर्णा सिंह ने स्वागत व आभार व्यक्त किया। डॉ. कंचन वर्मा ने भी विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


