ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाद्वाराहाट के ग्राम खलना में कंटर अभियान शुरू

द्वाराहाट के ग्राम खलना में कंटर अभियान शुरू

राजकीय प्राथमिक विद्यालय खलना में कंटर अभियान शुरू हो गया है। अभियान के पहले दिन 20 कनिस्टरों से कंटर गमले और डस्टबिन बनाये...

द्वाराहाट के ग्राम खलना में कंटर अभियान शुरू
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 01 Feb 2021 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

द्वाराहाट। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खलना में कंटर अभियान शुरू हो गया है। अभियान के पहले दिन 20 कनिस्टरों से कंटर गमले और डस्टबिन बनाये गये।

सोमवार को अभियान को शुभारंभ कंटर मैन जमुना प्रसाद तिवारी ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश तिवारी द्वारा लाए गए 20 कनिस्टरों से कंटर गमले व कंटर डस्टबिन बनाए गए। तिवारी ने कहा यूथ एंड इको क्लब कार्यक्रम के तहत विद्यालय का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। इसके अलावा विद्यालय को कंटर वाटिका और डस्टबिन से सुसज्जित किया जाएगा। इस दौरान कंटर मैन तिवारी ने गांव के धार्मिक स्थान धूनी, मंदिरों तथा विद्यालयों के लिए स्वयं की ओर से कंटर डस्टबिन प्रदान किये। इधर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरबंस सिंह ने कंटर अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा स्वच्छ भारत के लिए कंटर अभियान एक नया एवं प्रभावशाली कार्यक्रम है । इसे गांव गांव पहुंचाया जाएगा। यहां जूनियर हाई स्कूल खलना के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र आगरी, एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें