ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाराजकीय शिक्षक संघ भिकियासैंण ब्लॉक के कमलेश अध्यक्ष बने

राजकीय शिक्षक संघ भिकियासैंण ब्लॉक के कमलेश अध्यक्ष बने

भिकियासैंण। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई ने दीप जलाकर किया।...

राजकीय शिक्षक संघ भिकियासैंण ब्लॉक के कमलेश अध्यक्ष बने
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 28 May 2022 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

भिकियासैंण। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई ने दीप जलाकर किया।

शनिवार को कार्यक्रम के दूसरे सत्र में ब्लॉक कार्यकारणी चुनाव में कमलेश पांडेय अध्यक्ष व दिनेश देवतल्ला महामंत्री चुने गये। इसके अलावा ललित मोहन जोशी उपाध्यक्ष, ममता वर्मा महिला उपाध्यक्ष, मनोज मिश्रा संयुक्त मंत्री, राजेंद्र सिंह रावत संगठन मंत्री और संजय डोर्बी को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी बृजमोहन तिवारी, पर्यवेक्षक जय नारायण की देखरेख में संपन्न हुआ। यहां मंडलीय मंत्री कैलाश डोलिया, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप जोशी, डॉ. इंद्रा पांडेय, बीडी शर्मा, अखिलेश बिष्ट, शेर सिंह, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें