दो दिवसीय ककलासों महोत्सव 30 मई से
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाभिकियासैंण में अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौनलिया द्वारा 30 और 31 मई को दो दिवसीय ककलासों महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। लोक गायक पन्नू गुसाई और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव की सफलतापूर्वक तैयारी चल रही है।

भिकियासैंण। अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौनलिया में ककलासों एकता मंच ने अगामी 30 मई से दो दिवसीय प्रथम ककलासों महोत्सव आयोजित करेगा। जिसमें उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। मंच तथा महोत्सव के अध्यक्ष बलराज सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है महोत्सव में लोक गायक पन्नू गुसाई, क्षवण भारद्वाज, दीपा पंत, महेश कुमार, बिशन हरियाला, रमेश बाबू गोस्वामी आदि अपनी प्रस्तुति देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


