वायरल वीडियो प्रचारित करने की निंदा की
पार्षदों और नंदा देवी मंदिर समित ने इजराइली महिला के शौचालय के वीडियो की निंदा की है। उनका कहना है कि यह अल्मोड़ा की छवि को खराब करता है और राजनीति से प्रेरित है। पार्षद वैभव पाण्डे ने कहा कि वीडियो ने शहर की मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर किया है।
पार्षदों और नंदा देवी मंदिर समित ने शौचालय के लिए भटकी इजराइली महिला के वीडियो की निंदा की है। कहना है कि यह अल्मोड़ा की छवि खराब करने वाला कृत्य है। कहना है कि राजनीति से प्रेरित होकर वीडियो बनाया गया और उसे प्रचारित किया गया। पार्षद अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, कमेटी अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि शहर की गरिमा को ठेस पहुंचाने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘महिला पर्यटक ने वास्तविकता को उजागर किया’अल्मोड़ा। इजराइली महिला पर्यटक के वायरल वीडियो पर पार्षद वैभव पाण्डे ने भी बयान दिया है। कहना है कि वायरल वीडियो को नगर की छवि से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि इस घटना ने हमारी मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर किया है।
आम नागरिक सिस्टम की कमियों को सामने लाता है, तो उसे विपक्ष से जोड़कर देखना उचित नहीं है। जनमानस को अपनी समस्याएं रखने का पूरा अधिकार है। मुद्दे को राजनीति से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


